अलीगढ़, जनवरी 7 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार की सुबह शहर घने कोहरे की चादर में लिपटी रही। रात से ही कोहरा जमना शुरू हो गया था, जो सुबह के वक्त और गहरा हो गया। सड़कों पर वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दृश्यता बेहद कम रही, जिससे रफ्तार थमी गई। वाहन चालकों सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह के समय काम पर निकलने वाले लोग ठिठुरन और कोहरे के दोहरे असर से परेशान दिखे। कोहरे के कारण रेल व सड़क यातायात भी प्रभावित रहा। कोहरे के साथ गलन ने ठंड का असर और बढ़ा दिया। सुबह नौ बजे तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल सकी। धूप के अभाव में वातावरण में नमी बनी रही और ठंडी हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। बाजारों, स्कूल जाने वाले बच्चों और खुले में काम करने वाले मजदूरों को सबसे अधिक दिक्कत झेलनी पड़ी। दिन ...