शामली, दिसम्बर 28 -- घने कोहरे, कडाके की ठंड व शीतलहर से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शुक्रवार की रात आठ बजे से ही कोहरे का सिलसिला शुरू हो गया जो शनिवार की सुबह 11 बजे तक रहा। सुबह के समय कोहरा इतना घना था कि दस मीटर की दूरी पर ही कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। कोहरे के साथ ही शीतलहर चलने से लोक कंपकंपा उठे। दोपहर के समय कुछ समय के लिए हल्की धूप भी निकली, लेकिन वह भी बेअसर रही। शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।कोहरे के चलते सडक से लेकर रेल यातायात भी प्रभावित रहा। इन दिनों कोहरे व कडाके की ठंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर रखा है, वहीं शीतलहर भी लोगों को ठिठुरा रही है। शुक्रवार की रात नौ बजे से ही कोहरा शुरू हो गया। समय के साथ ही कोहरा बढ़ता गया। शनिवार की सुबह तक साढ़े दस बजे तक ज...