साहिबगंज, जनवरी 4 -- साहिबगंज। समूचा जिला एक बार फिर भीषण ठंड की चपेट में है। बीते शनिवार की शाम से मौसम का मिजाज बदल गया है। शीतलहरी व कड़ाके की ठंड से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रविवार की दोपहर को कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली थी। इससे कड़ाके की ठंड से कोई खास राहत नहीं मिली। शाम ढलते ही ठंड और ठिठूरन अधिक हो गई है। लोगों ने घरों में रहना ही उचित समझा। शाम होने के साथ ही बाजार व सड़कें वीरान हो गई। शहर से अधिक ग्रामीण इलाकों में ठंड रही। सुबह काफी देरतक घना कोहरा छाये रहने से आवागमन में भारी परेशानी हुई। शहर व गांव में लोग कई स्थानों पर अलाव जलाकर ठंड से बचने का जुगाड़ करते देखे गये। सुबह के समय विजिविलिटी काफी कम रहती है तो सड़क पर पैदल चलने वालों को ही नहीं वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। उधर, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.