कटिहार, जनवरी 10 -- कटिहार, वरीय संवाददाता घने कोहरे और भीषण कनकनी ने शुक्रवार को पूरे जिले को अपनी गिरफ्त में ले लिया। सुबह से ही शहर और ग्रामीण इलाकों में कोहरे की मोटी चादर छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई और जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए, वहीं सुबह के समय यातायात व्यवस्था भी बाधित रही। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 7 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली पछुआ हवा ने ठंड की तीव्रता और बढ़ा दी। तापमान 8 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक पंकज कुमार ने बताया कि अगले 24 घंटों में रात का तापमान गिरकर 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि दिन के तापमान में करीब 2 डि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.