एटा, दिसम्बर 27 -- शनिवार को कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। सर्दी से लोगों की रुहकांप गई। घरों में कैद होने के बाद भी ठंड कम नहीं हो रही। दिन भर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। पिछले 24 घंटे से कोहरा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अधिकतम पारा 16 डिग्री तथा न्यूनतम 6 डिग्री दर्ज किया गया। बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे से कोहरे दस्तक दे दी थी। रात भर घना कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सड़क पर दृश्यता चार मीटर की भी नहीं थी। सुबह के समय तो हालात यह ऐसे थे कि वाहन चालकों को शीशे से बाहर देखने में बहुत परेशानी हो रही थी। खराब मौसम का सबसे बुरा असर परिवहन और जिले के व्यापार पर पड़ा है। घने कोहरे के कारण ट्रकों और अन्य मालवाहक वाहनों की रफ्तार सुस्त पड़ गई। समय पर माल न पहुंचने के का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.