अलीगढ़, दिसम्बर 20 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को पूरी तरह जकड़ लिया है। शुक्रवार सुबह शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। दृश्यता कई इलाकों में 20 से 25 मीटर तक सिमट गई, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते दिखे। मौसम विभाग ने अलीगढ़ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए चार दिन का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। साथ ही 22 दिसंबर तक कुछ हिस्सों में रेड और यलो अलर्ट की चेतावनी भी दी गई है। सुबह के समय कोहरा इतना घना रहा कि घरों के बाहर निकले लोग कुछ कदम आगे तक नहीं देख पा रहे थे। ठंडी हवाओं ने ठिठुरन और बढ़ा दी। दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों और स्कूली बच्चों को खासा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दोपहिया वाहन चालकों ने हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद सतर्कता से सफर किया। करीब 11 बजे के बाद कोहरा कुछ हद तक छंटा और धूप निकली,...