बुलंदशहर, फरवरी 2 -- जनपद में सोमवार को मौसम के तीखे तेवर देखने को मिले। दो दिन पहले हुई बारिश के बाद पूरा जिला घने कोहरे की आगोश में रहा। आलम यह था कि सड़कों पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। हाईवे से लेकर लिंक रोड तक वाहनों के पहिए थमे रहे और लोग दिन में भी लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। सुबह 11 बजे तक कोहरा साफ हो सका, लेकिन सूर्यदेव के दर्शन दिनभर नहीं हो सके। जिससे ठंड का असर बढ़ा रहा। पिछले दो दिन पहले झमाझम बारिश के बाद सोमवार को फिर मौसम ने करवट बदली। जिसका असर घने कोहरे के रूप में दिखा। सुबह 11 बजे तक कोहरा इतना घना था कि 10 कदम दूरी पर भी कुछ नजर नहीं आ रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे धुंध छंटी। कोहरे का सबसे ज्यादा असर सड़क यातायात पर पड़ा। वाहन चालक फॉग लाइट और इंडिकेटर जलाकर सफर करते नजर आए। राहगीरों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.