बांदा, दिसम्बर 30 -- बांदा। संवाददाता कोहरे का फायदा उठाकर चोर चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव में सेामवार की रात घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर समेत ट्राली चोर लेकर फरार हो गए। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिस्टा निवासी रामविशाल पुत्र संवलिया वर्मा ने बताया कि उसके पास ट्रैक्टर व ट्राली है। सोमवार रात वह खाना खाकर सो गया था। उसका ट्रैक्टर ट्राली घर के बाहर खड़े थे। कोहरे और सर्दी का फायदा उठा कर चोर रात में ट्रैक्टर ट्राली चोरी कर ले गए। सुबह जगने पर जानकारी हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...