प्रयागराज, दिसम्बर 29 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। लगातार घने कोहरे के कारण रेल यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे हैं कि वंदे भारत और हावड़ा राजधानी जैसी वीआईपी ट्रेनें भी दूसरे दिन पहुंच रही हैं। नई दिल्ली-हावड़ा रूट की लगभग सभी ट्रेनें काफी देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं सोमवार को इंडिगो की दिल्ली की फ्लाइट भी 37 मिनट देरी से आई और करीब 40 मिनट देरी से उड़ान भरी। इसी तरह अकासा की मुम्बई की फ्लाइट ने दस मिनट देरी से उड़ान भरी। कोहरे के चलते हावड़ा राजधानी लगातार लेट हो रही है। रविवार को प्रयागराज पहुंचने वाली हावड़ा राजधानी सोमवार को 16 घंटे 45 मिनट की देरी से प्रयागराज जंक्शन पर पहुंची। वहीं सोमवार को आने वाली हावड़ा राजधानी के मंगलवार सुबह करीब 6:30 बजे प्रयागराज पहुंचने की...