बागपत, फरवरी 3 -- खेकड़ा। खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटेड एक्सप्रेस वे पर घने कोहरे के चलते हुए दो सड़क हादसों में चार महिलाओं समेत 10 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। पुलिस को हादसों की जानकारी दें दी गई है। खेकड़ा क्षेत्र के मवीकलां गांव का रहने वाला इरशाद मंगलवार सुबह परिवार की महिलाओं और पुरुषों के साथ ऑटो से लोनी काम पर जा रहा था। मचीकलां से जैसे ही उनका ऑटो खेकड़ा-अक्षरधाम एलिवेटिड एक्सप्रेस वे पर चढ़ा, तो घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। जैसे ही ऑटो हसनपुर मसूरी गांव के पास पहुंचा, आगे चल रही कार के चालक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए। जिससे ऑटो उससे टकराकर पलट गया। हादसा होते ही वहां चीख पुकार मच गई। एक्सप्रेस-वे से गुजर रहे वाहन चालकों ने ऑटो में फंसे परिवार के लोगों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।...