मेरठ, मार्च 22 -- घने कोहरे ने शुक्रवार देर रात और शनिवार सुबह जनजीवन की रफ्तार पर अचानक ब्रेक लगा दिया। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे व एनएच-58 पर विजिबिलिटी बेहद कम होने के कारण तेज रफ्तार से दौड़ने वाला ट्रैफिक थम गया। कई स्थानों पर जाम जैसे हालात बन गए जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह होते ही कोहरे की चादर इतनी घनी छा गई कि कुछ मीटर आगे तक देख पाना भी मुश्किल हो गया। हाईवे पर चलने वाले ट्रक, बसें और निजी वाहन बेहद धीमी गति से चलते दिखे। कई वाहन चालकों ने खतरा भांपते हुए अपने वाहन साइड में खड़े कर दिए। वहीं, अचानक ब्रेक लगने और सामने वाहन दिखाई न देने के कारण टक्कर का खतरा लगातार बना रहा। गनीमत रही कि एक्सप्रेस वे और एन एच 58 पर कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। स्थिति को देखते हुए स्थानीय पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई।पुलिस अधिकारि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.