जमशेदपुर, दिसम्बर 31 -- शहर और आसपास के इलाकों में सोमवार की सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित हुई। दोपहर करीब 12 बजे के बाद आसमान साफ हुआ, लेकिन पूरे दिन शीतलहरी के कारण ठंड का असर बना रहा। ठंडी हवाओं के चलते जनजीवन प्रभावित रहा और लोग दिनभर गर्म कपड़ों में नजर आए। सुबह और रात के समय ठंड ज्यादा महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटे में शहर के अधिकतम तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के निचले क्षोभमंडल स्तर में सक्रिय पश्चिमी हवाएं शीतलहरी की स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। उन्ह...