मुजफ्फर नगर, जनवरी 6 -- मुजफ्फरनगर। कोहरे और शीतलहर के कारण लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। सोमवार सुबह धूप खिली और लोगों ने सर्दी से थोड़ी राहत मिली। मंगलवार सुबह फिर कोहरे ने शहर को अपने आगोश में ले लिया और ठंड ने लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। कोहरे के कारण लोगों को शहर की सड़कों पर निकलना भी दूभर हो गया। वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलते समय कुछ दूरी का भी साफ नहीं दिखाई दे रहा था। हाईवे पर बड़े वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। दिन में 12 बजे के बाद कोहरा छटा और धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.