चंदौली, दिसम्बर 14 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ने लगा है। कारण हिमाचल और जम्मू कश्मीर में बर्फबारी का असर जिले में पड़ने लगा है। इस क्रम में बीते शनिवार की देर शाम से सुबह तक कोहरा छाया रहा। इस दौरान रविवार की आठ बजे तक कोहरे का असर दिखा। इससे सड़क पर चलने वाले वाहन चाल लाइट जलाकर आवागमन करते दिखे। इसके अलावा ठंड से परेशान लोग अलावा या घरों में दुबके रहे। वही अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। बीएचयू के पूर्व मौसम विज्ञानी प्रोफेसर एसएन पांडेय के अनुसार पछुआ हवा और बर्फबारी के कारण गलन बढ़ेगा। जिले में रविवार की सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया था। सुबह से ही इलाके में कोहरे की मोटी चादर छाई रही। स्थिति यह रही कि सुबह करीब नौ बजे तक कोहरा बना रहा। जिसके कारण लोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.