गंगापार, जनवरी 6 -- इलाके में सप्ताह भर से छाए घने कोहरे और ठंड से रबी की फसल पर अत्यधिक प्रभावित हो रही है। इससे किसानों की बेचैनी बढ़ गई है। बारा क्षेत्र में रात के ही साथ साथ दिन में भी घना कोहरा छाया रहता है। कोहरे के कारण सूर्य के दर्शन भी बमुश्किल ही हो रहे हैं। इसकी ही साथ तापमान में गिरावट जारी है। तापमान में गिरावट का असर रबी की फसलों पर सीधा पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि तिलहनी और दलहनी फसलों के फूल मुरझा रहे हैं और यदि यही स्थिति रही तो पाला पड़ने की भी संभावना है। इसके अतिरिक्त गेहूं की फसल का विकास नहीं हो रहा है।इसका सीधा असर पैदावार पर पड़ सकता है। कृषि विभाग का कहना है कि गेहूं की फसल में सिंचाई अपने समय पर करना चाहिए। सिंचाई और खाद के बाद विकास शुरू हो जाएगा।पाला के पहले फसलों में सिंचाई कर फसलों को बचाया जा सकता है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.