रुद्रपुर, जनवरी 29 -- रुद्रपुर, संवाददाता। गुरुवार सुबह शहर और आसपास के क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा। कोहरा छाये रहने से ठंड में इजाफा हुआ। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। वहीं शुक्रवार को भी कोहरा छाये रहने की संभावना है। गुरुवार को सुबह कोहरा छाया रहा। कोहरे के कारण सुबह काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार कम रही। दृश्यता कम होने से सुबह के समय वाहनों को हेडलाइट लगाकर चलाना पड़ा। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण लोग परेशान रहे। दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। जहां बुधवार का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान में 4.9 और न्यूनतम तापमान में 3.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी। जीबी पंत विवि के निदेशक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.