आरा, दिसम्बर 23 -- -जनजीवन प्रभावित -कोहरे का सीधा असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है -कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंच रही हैं बिहिया। निज संवाददाता अचानक ठंड बढ़ने के कारण इसका प्रभाव जनजीवन पर पड़ने लगा है। बिहिया स्टेशन पर इन दिनों घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने आम जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। देर शाम से ही स्टेशन परिसर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ है, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। ठंड इतनी अधिक है कि प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्री ठिठुरते नजर आ रहे हैं। कोहरे का सीधा असर ट्रेनों के परिचालन पर भी पड़ा है और कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देर से पहुंच रही हैं। बता दें कि ज्यादा परेशानी उन यात्रियों को हो रही है, जिन्हें दिल्ली, हावड़ा,बनारस,पटना के आसपास के इलाकों में जाना होता है। ट्रेन लेट होने और ठंड अधिक होने के कारण ...