भदोही, दिसम्बर 4 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कालीन नगरी में ठंड का प्रभाव बढ़ता जा रहा है। ग्रामीण अंचलों में रात को कोहरा पड़ना शुरू हो गया है। सिवान में गेहूं की सिंचाई और खेतों का पलेवा होने से सुबह सात बजे तक कोहरा छाया रह जा रहा है। कोहरा के चलते सुबह तक वाहन लाइट जलाकर सड़कों पर धीमी गति से चल रहे हैं। दिन में तापमान 24 डिग्री तो रात में गलन के चलते दस डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया। सुबह गलन होने से स्कूली बच्चों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कोहरा संग बढ़ रही ठंड में आंख के प्रति खास एहतियात बरतने की जरूरत है। बढ़ते ठंड में आंख के प्रति विशेष सावधानी बरतने की जरुरत है। सुबह-शाम घर से बाहर निकले लोग गर्म कपड़ों में नजर आ रहे हैं। बदलते मौसम में थोड़ी सी लापरवाही आंख रोगियों की दिक्कत बढ़ा सकती है। ठंड से बचाव को गर्म कपड़ा से पूरा शरीर ढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.