बरेली, दिसम्बर 25 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरा के चलते गुरुवार को फ्लाइट भी प्रभावित हुई। वहीं ट्रेनों ने आठ -आठ घंटे तक इंतजार कराया। रोडवेज बसों की भी रफ्तार थमी रही। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। 12369 देहरादून कुंभ एक्सप्रेस आठ घन्टा विलंब से शाम को 19.05 बजे बरेली पहुंचेगी। यह ट्रेन सुबह 11.06 बजे बरेली आती है। 13151 सियालदाह 2.20 घण्टा, 22453 राज्यरानी एक घण्टा, 13005 पंजाब मेल 2.45 घण्टा, 15653 अमरनाथ एक्सप्रेस 1.30 घण्टा, 12391 श्रमजीवी 1.30 घण्टा, 14309 मुगलसराय एक्सप्रेस दो घण्टा देरी 19.40 बजे, 15006 राप्ती गंगा 1.30 घण्टा देरी से आई। ऐसे में यात्रियों में ट्रेनों के इंतज़ार में घण्टों जंक्शन परेशान रहे। बेंगलुरू -बरेली फ्लाइट भी समय पर नहीं आई। 3:05 बजे आई। 35 मिनट ठहराव के बाद 3.40 बजे रवाना हुई।

हिंदी...