पाकुड़, मई 30 -- महेशपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार देर रात से शनिवार अहले सुबह तक प्रखंड मुख्यालय में घना कोहरा छाया रहा। शनिवार सुबह सूर्योदय होने के बाद धीरे-धीरे कोहरा घटने लगा। उल्लेखनीय है कि मई महीने की गर्मी में, मौसम के बदलते मिजाज की वजह से कभी बेमौसम बारिश तो कभी घना कोहरा छाने के कारण एकाएक ठंड का एहसास लोगों को होने लगा है। इतना ही नहीं मौसम में आए बदलाव का असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ रहा है। कभी गर्मी तो कभी ठंड की वजह से आमलोग सर्दी, खांसी, जुकाम तथा मौसमी बुखार व बदन दर्द की शिकायत से दो-चार हो रहे हैं। उल्लेखनीय है कि शनिवार को अहले सुबह रांची से आने वाली यात्री बसों की रफ्तार भी कोहरे की वजह से धीमी रही। सब्जी की फसल पर कोहरे का आंशिक रुप से प्रतिकूल असर पड़ने की संभावना से किसानों में भी चिंता का माहौल बना हुआ है।

हिं...