रुद्रपुर, जनवरी 30 -- रुद्रपुर। रुद्रपुर और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार को कोहरा छाया रहा। कोहरा छाने से ठंड में इजाफा हुआ। मौसम विभाग ने शनिवार को भी कोहरा छाए रहने के आसार बताए है। शुक्रवार सुबह कोहरा छाया रहने के बाद दोपहर को धूप निकलने से लोगों को ठंड से राहत मिली। दिन का अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं लगातार दो दिनों से कोहरा छाने के कारण लोगों को ठंड ने परेशान किया। साथ ही चल रही ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम 8.8 रहा। जीबी पंत विवि के निदेशक शोध डॉ. एएस नैन ने बताया कि शुक्रवार का अधिकतम तापमान 14.2 और न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह की आर्द्रता 100 प्रतिशत और दोपहर की आर्द्रता 86 प्रतिशत रही। 3.3 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से पूर्व दिशा से हवा चली। ...