भदोही, दिसम्बर 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। कोहरा का साथ मिलते ही ठंड ने कंपाना शुरू कर दिया है। शनिवार की सुबह कोहरा का चादर तना तो वाहनों की गति धीमी हो गई। कोहरा संग मेघ ने भी दस्तक दे दी है। ऐसे में तापमान में गिरावट आते ही लोग सुबह ठंड से कंपकंपी भरने को विवश हो गए। गलन में अचानक वृद्धि होते ही बाइक सवारों का हाथ-पांव सुन्न होने लगा। दिन में धूप तो खिला लेकिन गलन का प्रकोप जारी रहा। शुक्रवार की रात आठ बजे से ही कोहरा ने पांव पसराना शुरू कर दिया था। सुबह लोगों की आंख खुली तो कोहरा का चादर तना था। कोहरा संग सर्द हवा चलने से लोग ठंड से कंपकंपी भरते नजर आए। ठंड से सुबह घर से बाहर निकले लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। ठंड से बचाव को लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। मौसम विभाग की माने तो देर रात्रि में तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क...