हाथरस, फरवरी 6 -- हाथरस। बीते कई दिनों से बिगड़ा मौसम का मिजाज गुरुवार को सुधरता हुआ दिखाई दिया। सुबह कोहरा नहीं होने से मौसम साफ रहा और सूर्य देव ने दर्शन दिए। दिनभर खिली तेज और चटकदार तेज धूप ने लोगों को सर्दी के सितम से काफी राहत दी। मौसम खुलने के साथ ही बाजारों में भी लोगों की खरीदारी करने के लिए भीड़ उमड़ी। बाजारों पूरे दिन काफी चहल-पहल रही। अधिकतम तापमान 22 डिग्री व न्यूनतम 09 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते कई दिनों से मौसम काफी खराब बना हुआ था। आसमान में घने कोहरे की चादर तनी हुई थी। दिन में भी धूप के दर्शन नहीं हो रहे थे। आसमान में बारिश के बादल लदे खड़े रहने की वजह से बारिश के आसार बने हुए थे। सर्द हवाओं के चलने की वजह से दिन में मौसम में ठंड का एहसास बना हुआ था। हालांकि एक दिन पहले बुधवार को धूप निकली थी, लेकिन धूप के तेवर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.