मधुबनी, जनवरी 7 -- मधुबनी। कोहरा के साथ कोल्ड वेब से बुधवार को कंपकपी बढ़ गई। सुबह में धूप नहीं निकलने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। दोपहर बाद धूप तो निकली लेकिन कनकनी से राहत नहीं मिली। जिले मौसम का हर दिन मिजाज बदल रहा है। बच्चों और बुजुर्गो को अधिक परेशानी हो रही है। पशु एवं पंक्षी भी कड़ाके की ठंड से बेहाल है। बुधवार को सुबह में कोहरे से यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। ट्रेन व बस सेवा सबसे अधिक प्रभावित हुई। बुधवार को अधिकतम तापमान16 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विज्ञान विभाग द्वारा 07 से 11 जनवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि जिले में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। लगातार पछुआ हवाओं और सामान्य से कम तापमान के कारण कनकनी वाली ठंड बनी रह सकती है। 8 जनवरी के आसप...