बरेली, जनवरी 6 -- कोहरा के चलते सोमवार को ट्रेनें ही नहीं मुंबई-बरेली फ्लाइट भी विलंब से पहुंची। करीब एक घंटा देरी से आई। ट्रेनें भी दो-दो घंटा लेट थीं। यात्री फ्लाइट और ट्रेनों के इंतजार में परेशान रहे। मुंबई-बरेली फ्लाइट बरेली एयरपोर्ट दोपहर को 2:20 बजे आने का समय है। यहां 35 मिनट के बाद वापसी को रवाना होती है। सोमवार को यह फ्लाइट मौसम खराबी के चलते मुंबई से ही विलंब से चली। बरेली एक घंटा देरी से 3:25 बजे आई। यहां से वापसी करीब चार बजे रवाना हुई। करीब एक घंटा तक यात्रियों को फ्लाइट का इंतजार करना पड़ा। वहीं ट्रेनों की गति भी धीमी रही। 13005 पंजाब मेल दो घंटा, 13151 सियालदाह पौन घंटा, 14308 प्रयागराज संगम एक घंटा, 12203 गरीबरथ एक्सप्रेस दो घंटा देरी से आई। राज्यरानी, सहारनपुर वंदेभारत, जनसाधारण एक्सप्रेस भी निर्धारित समय पर नहीं पहुंची। ...