बदायूं, दिसम्बर 13 -- बदायूं, संवाददाता। सर्दी के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। गुरुवार की रात को कोहरे ने शहर से देहात तक अपने आगोश में ले लिया। कोहरे से ठंड में भी इजाफा हो गया है। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रही। शहर के तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह-शाम व रात में ठंड बढ़ने से लोगों को घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। दिन में धूप भी निकली लेकिन धूप भी बेदम रही है। इससे राहत लोगों को सर्दी से ज्यादा राहत नहीं मिली है। वहीं अत्यधिक कोहरे के कारण सैदपुर में कई गाड़ियां खंभों से भिड़ गईं जिससे बड़े हादसे होने से बाल बाल बचे। हालांकि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई है। सर्दी के साथ कोहरे ने दस्तक दे दी है। शुक्रवार को शहर के साथ-साथ हाईवे पर भी कोहरे का काफी असर रहा। शहर से देहात तक कोहरा के आगोश में जिला रहा है। कोहरे के कारण रात में लोगों को ...