एटा, दिसम्बर 22 -- जिले में बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन को बढ़ा दिया है। सुबह के वक्त घना कोहरा छाने के बाद दिनभर चल रहीं ठंडी हवाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बर्फीली हवाओं के सितम के आगे दोपहर की हल्की धूप भी बेअसर साबित हो रही है। आलम यह है कि लोग दिनभर घरों में दुबकने को मजबूर बने रहे। रविवार की शाम से ही सर्दी और घने कोहरे ने लोगों को घरों में कैद कर दिया। सोमवार की सुबह फिर से कोहरा देख लोग परेशान है। सर्द हवाओं के दबाव के कारण तापमान में कोई इजाफा दर्ज नहीं किया गया। हवाओं के रुख ने पारे को नीचे धकेल दिया। जिले का अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 08 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दिन और रात के तापमान के बीच का अंतर कम होने से गलन और अधिक महसूस की जा रही है। मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हवाओं की यही रफ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.