वाराणसी, नवम्बर 20 -- बाबतपुर (वाराणसी), संवाद। ठंड बढ़ते ही कोहरे ने भी दस्तक दे दी है। इसका असर विमानों के संचालन पर भी पड़ने लगा है। गुरुवार सुबह शारजाह से वाराणसी आ रहा एयर इंडिया एक्सप्रेस का अंतरराष्ट्रीय विमान दिल्ली डायवर्ट कर दिया गया। एयर इंडिया एक्सप्रेस का आईएक्स 184 शारजाह से वहां के निर्धारित समय के 1:56 बजे उड़ान भरकर बुधवार सुबह 6:45 बजे वाराणसी हवाई क्षेत्र में पहुंचा। इसमें 148 यात्री सवार थे। इस दौरान विमान लगभग आधे घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा, लेकिन खराब मौसम से रनवे की दृश्यता सामान्य नहीं होने से एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अधिकारियों ने विमान को उतारने की इजाजत नहीं दी। इसपर चालक दल ने नजदीकी दिल्ली एटीसी से सम्पर्क किया।वहां से अनुमति मिलने के बाद विमान को डायवर्ट कर दिल्ली एयरपोर्ट पर उतारा गया। यहां यात्रियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.