कटिहार, दिसम्बर 7 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कटिहार में कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक सूची के पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन ने प्रक्रिया तेज कर दी है। शनिवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मनेश कुमार मीणा की अध्यक्षता में एनआईसी सभाकक्ष, कटिहार में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्षों एवं सचिवों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य निर्वाचक सूची के प्रारूप प्रकाशन, दावेझ्रआपत्तियों और अंतिम सूची की तैयारी से जुड़े तथ्यों को साझा करना एवं प्रक्रिया को पारदर्शी बनाना रहा। 10 तक होगा दावा आपत्ति दर्ज बैठक में जानकारी दी गई कि निर्वाचन विभाग, बिहार पटना द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 25 नवंबर 2025 को निर्वाचक सूची का प्रारूप प्रकाशन किया गया है। इसके बाद 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2025 तक...