अररिया, अप्रैल 5 -- पलासी, (ए.सं.)। कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद चुनाव को लेकर पलासी के पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रतिमा कुमारी ने अपनी दावेदारी की औपचारिक घोषणा कर दी है। घोषणा के साथ ही उन्होंने क्षेत्र में व्यापक जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार को पलासी प्रखंड में उन्होंने जनप्रतिनिधियों एवं स्नातक मतदाताओं से मुलाकात की। इस दौरान विभिन्न पंचायतों और क्षेत्रों के लोगों से संवाद स्थापित करते हुए उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं और शिक्षा, रोजगार एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं मतदाताओं ने प्रतिमा कुमारी के व्यक्तित्व और कार्यशैली की सराहना करते हुए उन्हें एक शिक्षित, कर्मठ, योग्य एवं अनुभवी उम्मीदवार बताया। लोगों ने कहा कि उनका मिलनसार स्वभाव, कुशल व्यवहार और शिक्षा क्षे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.