कोसी स्नातक निर्वाचन : आब्जर्वर ने वज्रगृह सह मतगणना केंद्र स्थल का किया निरीक्षण
पूर्णिया, अक्टूबर 7 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। बिहार विधान परिषद के कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन के तहत 23 अक्टूबर को मतदान की तिथि निर्धारित है। मतदान के बाद 14 जिलों से बैलेट बॉक्स पूर्णिया जिला स्कूल स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। यहीं पर वोटों की गिनती भी होगी। इसी कड़ी में निर्वाची पदाधिकारी -सह-आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल दिनेश कुमार एवं प्रेक्षक प्रेम सिंह मीणा द्वारा संयुक्त रूप से वज्रगृह सह मतगणना केंद्र स्थल जिला स्कूल पूर्णिया परिसर में अवस्थित परीक्षा भवन का निरीक्षण किया गया। मौके पर जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार एवं वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ शौर्य सुमन समेत जिला स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : कोसी स्नातक निर्वाचन आज स्क्रूटनी 23 अक्टूबर को मतदान प्रातः 08:00 बजे से अपराह्न 04:00 ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.