मधेपुरा, अप्रैल 11 -- कुमारखंड, निज संवाददाता। रामनगर महेश पंचायत स्थित जवाहर हाईस्कूल खेल मैदान पर युवा क्रिकेट संघ रामनगर महेश के तत्वावधान में कोसी सीमांचल चैंपियंस ट्राफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के अध्यक्ष रवि रौशन कश्यप व सचिव अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पहली बार आयोजित हो रही इस चैंपियन्स ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत 12 अप्रैल से की जाएगी। टूर्नामेंट में प्रत्येक दिन दो लीग मैच खेले जाएंगे। सुबह दस बजे से पहला लीग और एक बजे से दूसरा लीग मुकाबला होगा। इसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी। पहले दिन दिविशा एलेवन रमई (अररिया) बनाम डीडीसी बनमनखी के बीच पहला व उदघाटन मैच खेला जाएगा। कमेटी की ओर से बताया गया कि पहला सेमीफाइनल 14 अप्रैल को दस बजे से और दूसरा सेमीफाइनल उसी दिन एक बजे से खेला जाएगा। टूर्नामेंट का...