पटना, अगस्त 19 -- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोसी-मेची अंतःराज्यीय नदी जोड़ कार्य सीमांचल और बिहार के लिए एक महत्वपूर्ण परियोजना है। इसके पूरा होने से क्षेत्र में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार होगा, उत्पादन बढ़ेगा और किसानों की समृद्धि को नई गति मिलेगी। परियोजना के पूर्ण होने पर 2,14,813 हेक्टेयर कृषि भूमि को अतिरिक्त एवं सुनिश्चित सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। मुख्यमंत्री ने बुधवार को सुपौल जिले के छातापुर प्रखंड अंतर्गत चैनपुर ग्राम में निर्माणाधीन कोसी-मेची अंतःराज्यीय नदी जो़ड़ परियोजना स्थल का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- बक्सर से भागलपुर तक बनेगा 6 लेन एक्सप्रेसवे, सम्राट कैबिनेट की बैठक में 13 अहम फैसलेपरियोजना की प्रगति इस दौरान उन्होंने परियोजना की प्रगति, निर्माण कार्यों की वर्तमान स्थिति तथा कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी ली और...