अल्मोड़ा, जून 30 -- सोमेश्वर। पुलिस ने कोसी क्षेत्र से देसी शराब की तस्करी के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कोतवाल मदन मोहन जोशी ने बताया कि एएसआई रमेश कुमार ने टीम के साथ कोसी क्षेत्र में गश्त की। इस दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध हालात में दिखा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बिशन सिंह निवासी भनर गांव बताया। तलाशी में आरोप से 58 पाउच देसी शराब बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- देसी शराब के साथ एक गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...