सहरसा, दिसम्बर 23 -- सहरसा, रंजीत। कोसी-मिथिलांचल को कम समय में जोड़ने वाली बैजनाथपुर अन्दौली-न्यू झाझा बाईपास लाइन नए साल में बनकर तैयार हो जाएगा। इसके चालू होने के बाद सहरसा से सुपौल होकर दरभंगा के ट्रेन सफर में यात्रियों के आधा घंटा समय बचेंगे। ट्रेन सरायगढ़ नहीं जाकर बैजनाथपुर अन्दौली से रूट बदल लेगी और न्यू झाझा, नर्मिली के रास्ते दरभंगा को जाएगी व आएगी। दरअसल, अभी सहरसा से दरभंगा जाने वाली ट्रेन बैजनाथपुर अन्दौली से सरायगढ़ जाकर इंजन रिवर्सल के बाद आगे गंतव्य स्टेशनों को जाती है। इंजन रिवर्सल में यहां 30 से 40 मिनट समय की बर्बादी होती है, नए बाईपास लाइन के चालू होते उससे रेलगाड़ी चलाने पर यह समय बचेंगे। वहीं यात्री ट्रेन और मालगाड़ियों को चलाने के लिए एक सुलभ मार्ग मिल जाएगा। नई बाईपास लाइन चालू होने के बाद सरायगढ़ रेलवे स्टेशन पर गाड़ियों...