सुपौल, सितम्बर 27 -- सुपौल, वरीय संवाददाता नेपाल में बीते दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जिले के तीन प्रखंडों की दर्जनभर से ज्यादा पंचायतें बाढ़ से प्रभावित हो गई हैं। इस क्रम में शनिवार सुबह करीब सात बजे सुपौल सदर प्रखंड की घूरन पंचायत के गम्हारी टोला को डभारी से जोड़ने वाली सड़क गम्हारी टोला के पास कट गई, जिससे बाढ़ का पानी यहां करीब दो जगहों पर 50-50 मीटर सड़क के ऊपर से बह रही है। वहीं किशनपुर की मौजहा व दुबियाही समेत अन्य पंचायतें तथा सरायगढ़-भपटियाही की ढोली पंचायत के नए इलाकों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। वहीं शुक्रवार देर रात से ही नेपाल में बारिश रुकने के बाद कोसी नदी का डिस्चार्ज अब धीरे-धीरे घट रहा है। इस सीजन में कोसी बराज से सबसे ज्यादा पानी का डिस्चार्ज 3 लाख 13 हजार 595 क्यूसेक रिकॉर्ड किया गया। जल संसाधन विभाग क...