मुंगेर, अप्रैल 4 -- सहरसा, ज्ञानमूर्ति / हिन्दुस्तान संवाददाता। निबंधन विभाग में पिछले वित्तीय वर्ष में प्रमंडल के तीनों जिलों में विभाग द्वारा दिए गए लक्ष्य के अनुसार सुपौल जिला राजस्व संग्रह करने में टाॅपर रहा। जिसके बाद सहरसा और मधेपुरा जिला का स्थान रहा। तीनों जिलों में कुल 89239 दस्तावेज निबंधन किये गये। जिससे विभाग को कोसी प्रमंडल से 3 सौ 39 करोड़ 88 लाख से अधिक राशि प्राप्त हुई । सुपौल जिला ने लक्ष्य के विरुद्ध 84 प्रतिशत से अधिक राजस्व प्राप्त की है। जबकि सहरसा में 83 और मधेपुरा जिले में 74 प्रतिशत राजस्व संग्रहण किया। कोसी प्रमंडल में 10 निबंधन कार्यालय है। जहां जमीन की खरीद बिक्री सहित डीड व विवाह निबंधन कार्य होता है। अप्रैल 25 से मार्च 26 तक सभी जिला निबंधन कार्यालय से प्राप्त डाटा के अनुसार सुपौल जिले के सुपौल, गणपतगंज, त्रिव...