सहरसा, मई 17 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में रविवार दोपहर कोसी नदी के ई टु घाट पर नहाने के दौरान दो चचेरी बहनों की डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान नगर पंचायत नवहट्टा वार्ड संख्या 09 निवासी नौशाद साह की 14 वर्षीय पुत्री जासमीन परवीन एवं वार्ड संख्या 07 निवासी सदरे आलम की 14 वर्षीय पुत्री गुलफ्सा परवीन के रूप में हुई है। दोनों किशोरियां नदी पार से तरबूज लाने गई थीं। फल लेकर लौटने के दौरान वे नदी किनारे नहाने लगीं, तभी तेज बहाव के बीच गहरे पानी में चली गईं। बहन की चीख से मचा हड़कंप, घंटों चला खोज अभियान: घटना की जानकारी उस समय हुई जब नदी किनारे मौजूद एक अन्य बहन ने दोनों को डूबता देख शोर मचाना शुरू किया। यह भी पढ़ें- नहाते वक्त यमुना में समाए चचेरे भाई, एक लापता चीख- पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बचाव का...