कोसी नदी में पक्षियों व जलीय जीवों का होगा संरक्षण
सहरसा, मई 12 -- सहरसा, रंजीत। कोसी नदी में पक्षियों और जलीय जीवों का संरक्षण ग्रामीणों के सहयोग से होगा। इसके लिए वन विभाग ने कवायद शुरू की है। कोसी नदी आसपास के 26 पंचायतों की सूची तैयार की गई है। सूची में शामिल पंचायतों में वन विभाग के अधिकारी और कर्मी पहुंचेंगे। ग्रामीणों से बातचीत कर पक्षियों और जलीय जीवों को संरक्षित रखने के प्रति उन्हें जागरूक करेंगे। उन्हें यह बताएंगे कि पक्षियों और जलीय जीवों का होना कितना महत्वपूर्ण है। वन प्रमंडल पदाधिकारी भरत चिन्तपल्ली ने कहा कि कोसी नदी में लोगों के सहयोग से पक्षियों और जलीय जीवों का संरक्षण किया जाएगा। इसके लिए कोसी नदी आसपास के ग्रामीणों को पक्षियों और जलीय जीवों की महत्ता की जानकारी देते जागरूक किया जाएगा। पक्षियों और जलीय जीवों को सुरक्षित माहौल का अहसास कराने के लिए उनके साथ मेलजोल बढ़ाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.