हिन्दुस्तान संवाददाता, अप्रैल 23 -- बिहार के सुपौल जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां सदर प्रखंड की गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड दो में बुधवार दोपहर ढाई बजे कोसी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक लापता है। मृतक बच्चियों में गोपालपुर सिरे वार्ड दो निवासी ललित सादा की नंदनी कुमारी (10 वर्ष), प्रमोद सादा की बेटी सुनीता कुमारी (12 वर्ष), और स्व पप्पू राम की पुत्री प्रियांशु कुमारी (12 वर्ष) शामिल हैं। घटना की बाबत ग्रामीण सुरेंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि कोसी तटबंध के अंदर घर से करीब आधा किलोमीटर दूर कोसी नदी के गोपालपुर सिरे घाट पर सभी बच्चियां स्नान करने गई थीं। इसी क्रम में वे गहरे पानी में चली गईं और पानी के तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गईं। उस वक्त वहां आसपास वहां कोई मौजूद नहीं था, सिर्फ एक बच्ची बॉबी कुमारी मौजूद थी...