सुपौल, अप्रैल 22 -- सुपौल, हिन्दुस्तान संवाददाता कोसी नदी में डूबने से तीन बच्चियों की मौत हो गई, जबकि एक अभी भी लापता है। घटना सदर प्रखंड की गोपालपुर सिरे पंचायत के वार्ड दो में बुधवार दोपहर करीब ढाई बजे की है। बताया जाता है कि कोसी तटबंध के अंदर गोपालपुर सिरे गांव में आधा दर्जन से ज्यादा बच्चियां कोसी नदी में स्नान करने गई थीं। इसी दौरान यह घटना हुई है। घटना के बाद वहां मौजूद एक अन्य बच्ची बॉबी कुमारी ने अपनी सहेलियों को डूबता देख शोर मचाया और गांव जाकर परिजनों को इसकी सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। यह भी पढ़ें- कोसी नदी के तेज बहाव में डूब गईं 10-12 साल की बच्चियां, तीन की मौत; एक लापता इतने में वहां आपदा मित्र भी पहुंच गए। इसके बाद बच्चियों की खोजबीन शुरू कर दी गई। इस क्रम में तीन बच्चियों गोपालपुर सिरे वार्ड द...