खगडि़या, मार्च 22 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान टीम जिले के मानसी थाना क्षेत्र के फेनगो गांव में शनिवार को कोसी नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत फेनगो गांव निवासी शोभानंद चौधरी का 20 वर्षीय पुत्र रूप चंद्र कुमार बताया जा रहा है। घटना को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि युवक अपने दोस्तों के साथ कोसी नदी के किनारे शौच के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह नदी में बह गया। गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। जब तक ग्रामीणों के सहयोग से उसे कोसी नदी से बाहर निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शव मिलते ही देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सूचना मिलने के बाद पहुंची मानसी थाना पुलिस ने युवक के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। दूसरी ओर घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.