काशीपुर, मई 23 -- बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी के कोसी नदी क्षेत्र में अवैध खनन का आरोप लगाते हुए स्थानीय काश्तकारों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर सीबीआई जांच की मांग की है। शनिवार को एसडीएम कोर्ट पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइनिंग कंपनी नियमों को ताक पर रखकर खेतों से जबरन आरबीएम निकाल रही है और विरोध करने वालों को झूठे मुकदमों का डर दिखाया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार कंपनी को केवल चेकपोस्ट लगाकर राजस्व वसूली का टेंडर मिला था, लेकिन इसके बावजूद अवैध खनन कराया जा रहा है। आरोप है कि डंपरों में 450 से 500 कुंतल तक आरबीएम भरकर स्टोन क्रशरों तक पहुंचाया जा रहा है, जबकि वैध रवन्ना केवल 100 कुंतल का जारी होता है। बाकी माल को चेकपोस्ट से पास कराने के नाम पर वाहन स्वामियों से प्रति चक्कर 700 रुपये अवैध वसूले जा रहे हैं। ग...