कोसी नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि, बढ़ी चिंता
सहरसा, सितम्बर 1 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। नेपाल स्थित कोसी बैराज से करीब दो लाख क्यूसेक पानी कोसी नदी में छोड़े जाने के बाद बीते दो दिनों से नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। मुख्य नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी के साथ ही उपधाराओं में भी जलभराव होने लगा है। इससे ग्रामीणों की आवागमन की समस्या बढ़ गई है। गांव की कच्ची सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को घर से बाहर निकलने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोसी पूर्वी तटबंध के किनारे बने विभिन्न स्परों के अप और डाउन स्ट्रीम में जलभराव बढ़ने से स्परों के क्षतिग्रस्त होने की आशंका जताई जा रही है। यह भी पढ़ें- बिहार: नेपाल में भारी बारिश के बाद कोसी-गंडक में उफान; चंपारण, सारण और सीवान में बाढ़ का संकट नदी किनारे बसे गांवों में केदली पंचायत के असैय पुनर्वास, चाही टोला, रामपुर, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.