मधुबनी, सितम्बर 26 -- मधेपुर, निज संवाददाता। नेपाल की तराई व कोसी नदी की तटीय क्षेत्रों में भारी बारिश हुई है। जिससे कोसी नदी उफना गई है। कोसी नदी के उफनाने से मधेपुर प्रखंड की गढ़गांव पंचायत के सभी गांवों तथा बसीपट्टी पंचायत के कोसी सुरक्षा बांध के पूर्वी भाग में बाढ़ का पानी घुस गया है। कोसी दियारा में सरेह भूभाग में स्थित गोबरगढ़ा नया टोला के करीब दो दर्जन परिवार के आंगन में पानी घुस गया है। जबकि गोबरगढ़ा, मेनाही, परियाही के कई घरों के आंगन की मुहाने तक पानी पहुंच गया है। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। गढ़गांव पंचायत के गढ़गांव, असुरगढ़, गोबरगढ़ा, मेनाही, परियाही, लुचबनी, बक्सा टोला, बगेवा, गेवाल, भवानीपुर तथा बसीपट्टी पंचायत के कोसी सुरक्षा बांध से पूरब वार्ड सात, आठ एवं नौ की करीब 10 हजार की आबादी कोसी की बाढ़ से घिर चुकी है। यह भी पढ़ें- M...