कोसी तटबंध का मुख्य अभियंता ने लिया जायजा
सहरसा, जुलाई 15 -- सलखुआ, एक संवाददाता।कोसी नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग ने तटबंधों की सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी है। बुधवार को बाढ़ नियंत्रण एवं जलनिस्सरण वीरपुर, सुपौल के मुख्य अभियंता संजीव शैलेश ने सलखुआ प्रखंड स्थित पूर्वी कोसी तटबंध के स्पर संख्या 116/70 एवं 117/15 का निरीक्षण कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने नदी के दबाव, कटाव और फ्लड फाइटिंग व्यवस्था का जायजा लेते हुए कार्यपालक अभियंता सुमन कुमार को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य अभियंता ने कहा कि तटबंध की सुरक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी व कर्मी अलर्ट मोड में रहकर जलस्तर पर लगातार नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल बचाव कार्य शुरू करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: उफान पर कोसी, तटवर्ती गांवों में बढ़ी च...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.