अररिया, जून 29 -- बथनाहा, एक संवाददाता। गुप्त सूचना के आधार पर बथनाहा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के कोसी कॉलोनी में छापेमारी कर 16 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने पंकज पासवान (पिता- रास बिहारी पासवान) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर के आंगन से शराब बरामद की गई है। थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...