मथुरा, अप्रैल 1 -- कोसीकलां। गोमती सरोवर स्थित बालाजी मंदिर में हनुमान जयंती पर दो अप्रेल को होने वाले कार्यक्रमों को लेकर हुई बैठक में महंत कपीश भारद्वाज ने बताया कि गुरु कृष्णमुरारी भारद्वाज के निर्देशन में सुबह 8 बजे हवन व सुंदरकांड पाठ, 11 बजे बधाई गायन होगा। दोपहर एक बजे से भंडारा आयोजन होगा। शाम 5 बजे झांकियों के साथ पुष्पसज्जित डोला नगर भ्रमण करेगा। अंत में बालाजी महाराज के देशी-विदेशी फूलों से श्रृंगार दर्शन होंगे। श्यामसुंदर शर्मा ने भक्तों से भाग लेने की अपील की। बैठक में बालकिशन दीक्षित, जमुना प्रसाद, हेमंत अग्रवाल, नितेंद्र शर्मा, रामवीर चौधरी, भगवत चौधरी, लोकचंद शर्मा, अंकुर मित्तल आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...