सुपौल, जुलाई 16 -- वीरपुर । एक संवाददाता नेपाल के जलग्रहण क्षेत्रों में वर्षा की तीव्रता कम होने के बावजूद बुधवार को कोसी नदी के जलस्तर में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। जलप्रवाह में वृद्धि को देखते हुए जिला प्रशासन और बाढ़ नियंत्रण विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है।हालांकि विभाग ने स्पष्ट किया है कि कोसी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं तथा कहीं भी बाढ़ जैसी स्थिति की आशंका नहीं है। कोसी बराज नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह 8 बजे कोशी बराज पर नदी का डिस्चार्ज 1,76,855 क्यूसेक बढ़ते क्रम में दर्ज किया गया। इसके बाद जलस्तर में क्रमिक गिरावट दर्ज की गई। यह भी पढ़ें- कोसी तटबंध का मुख्य अभियंता ने लिया जायजा दोपहर 12 बजे बराज पर डिस्चार्ज घटकर 1,62,395 क्यूसेक स्थिर क्रम में तथा बराहक्षेत्र में बढ़ते क्रम में 1...