मथुरा, नवम्बर 4 -- कोसीकलां में कार्तिक पूर्णिमा पर नगर के बल्देव गंज में प्रसिद्ध दाऊजी मंदिर में आज बुधवार को भव्य दीपदान होगा। दीपकों की चकाचौंध के बीच मंदिर प्रांगण में ठाकुरजी के अनोखे मल्ह के श्रृंगार दर्शन होंगे, जो सिर्फ साल में एक ही बार होते हैं। कैलाश शर्मा ने श्रद्धालुओें से ठाकुरजी के अनोखे श्रंगार दर्शन की अपील की है, वहीं सत्यनारायण मंदिर में बैकुंठ चर्तुदशी पर इस वर्ष भी मंगलवार को भव्य दीपदान कर बैकुंठ द्वार में फूल बंगला एवं छप्पन भोग सजाकर ठाकुरजी के दिव्य दर्शन हुए। इस दौरान कमल किशोर वार्ष्णेय ने कहा कि यह मौका आत्मिक शांति, भक्ति, सौहार्द एवं दिव्यता का प्रतीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...